ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट्स पर किया गया। फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, बीएमआई, जैसी कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें की गईं। चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और जीवनशैली सुधार के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रीति हांडा ने फीजियोथेरपी इन डेली लाइफ विषय पर उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों फैकल्टीज और स्टाफ को कार्यस्थल पर सही बैठने की मुद्रा, नियमित स्ट्रेचिंग और मांसपेशियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी। डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि छात्रों को न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता में भी अग्रणी बनाते हैं। ब्यूरो