फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छतरपुर में 100 फुटा रोड पर बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया व्यवहार्यता का अध्ययन, दक्षिण दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

परियोजना प्रभाग ने कंसल्टेंट चयन हेतु ई-निविदा जारी की

03 किमी लंबा होगा फ्लाईओवर
210 दिनों रिपोर्ट तैयार करनी होगी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने छतरपुर स्थित संत श्री बाबा नागपालजी मार्ग (एसएसएन मार्ग) 100 फुटा रोड पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन शुरू कर दिया है।
यह सड़क दिल्ली के उन मार्गों में शामिल है जहां दिनभर जाम लगा रहता है। लगभग तीन किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर अनुव्रत मार्ग रेड लाइट से लेकर डीएलएफ फार्म्स कट तक बनाया जाएगा। यह हिस्सा मुख्य रूप से गुरुग्राम, दिल्ली एयरपोर्ट, वसंत कुंज और महरौली की ओर जाने वाले यात्रियों की ओर से उपयोग में लाया जाता है। लगातार बढ़ते वाहन दबाव और मिश्रित ट्रैफिक के कारण यहां घंटों जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी की आईटीपीओ परियोजना प्रभाग ने इस काम के लिए कंसल्टेंट चयन हेतु ई-निविदा जारी की है। इच्छुक फर्मों को 19 नवंबर दोपहर 3 बजे तक अपने प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने होंगे। कंसल्टेंट को चयन के बाद 210 दिनों (लगभग 6 माह) में रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना केवल फ्लाईओवर निर्माण तक सीमित नहीं होगी बल्कि इसमें एक इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर विकसित करने की योजना है। इस कॉरिडोर में फ्लाईओवर, स्लिप रोड, अंडरपास या पैदल पुल का निर्माण किया जाएगा ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिले। अध्ययन के दौरान क्षेत्र का ट्रैफिक सर्वे, भू-सर्वेक्षण, भवनों और अतिक्रमण का नक्शा, पेड़ों की गणना, संकेतक व संरचनाओं का सर्वे और यूटिलिटी शिफ्टिंग योजना तैयार की जाएगी। साथ ही, आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों का लागत-लाभ विश्लेषण भी किया जाएगा।



मेट्रो लाइन के साथ समन्वय पर जोर

एसएसएन मार्ग के समानांतर मेट्रो लाइन है इसलिए पीडब्ल्यूडी फ्लाईओवर के डिजाइन को मेट्रो ढांचे से तालमेल में रखने पर विशेष ध्यान देगा ताकि किसी तरह का संरचनात्मक टकराव न हो। इसके अलावा, आसपास के क्षेत्रों में बाजार और धार्मिक स्थलों के कारण सड़क की चौड़ाई (27 से 30 मीटर) है जिसे भी रिपोर्ट में ध्यान में रखा जाएगा। इस वर्ष जून में लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक करतार सिंह तंवर के अनुरोध पर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। उसी दौरान अधिकारियों को क्षेत्र में जाम की समस्या का स्थायी समाधान खोजने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

गुरुग्राम का यातायात भी सुगम होगा
फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल छतरपुर, अनुव्रत मार्ग और महरौली के यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि वसंत कुंज–गुरुग्राम मार्ग का यातायात भी सुगम होगा। अनुमान है कि परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा समय में लगभग 30 से 40 फीसदी की कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें