ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने चौकी शाहबेरी क्षेत्र में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिली कि हीरा एन्क्लेव के पास दो वाहन चोर चोरी की बाइक और एक एक्टिवा छिपाने के बाद किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वसीम निवासी बुलंदशहर व फरहान उर्फ शाहब निवासी के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की बाइकें छुपाकर इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते हैं। अपने बचाव के लिए तमंचे रखते हैं। पुलिस जांच में पता चला कि यह वाहन क्रमशः गाजियाबाद, दनकौर और दिल्ली से चोरी किए गए थे। ब्यूरो