फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोलकाता और बेंगलुरु की फ्लाइट्स तीन घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुई अकासा एयर की सेवा में दूसरे ही दिन हुई देरी
विज्ञापन

- एयरलाइन ने तकनीकी खराबी से किया इनकार

यमुना सिटी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हाल ही में अपनी सेवाओं का विस्तार करने वाली अकासा एयरलाइन की उड़ानें दूसरे ही दिन शुक्रवार को लेट-लतीफी का शिकार हो गईं। बृहस्पतिवार को कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने के अगले ही दिन एयरलाइन का शेड्यूल प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 1569 अपने निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे के बजाय करीब तीन घंटे की देरी से दोपहर 1:50 बजे उड़ान भर सकी। इसी तरह, बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या 1526 का तय समय शाम 4:30 बजे था, लेकिन इसने शाम लगभग 7:44 बजे टेक ऑफ किया। वहीं कोलकाता से नोएडा एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट संख्या 1570 भी अपने निर्धारित समय शाम 3:50 बजे के स्थान पर करीब तीन घंटे विलंब से शाम 7:00 बजे रनवे पर लैंड हुई।
विज्ञापन


उड़ानों में हुई इस देरी को लेकर जब अकासा एयरलाइन के जनसंपर्क विभाग ने विमानों में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी से साफ इनकार किया। उन्होंने देरी की मुख्य वजह कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे का अस्थायी रूप से बंद होना (क्लोजर) बताया, जिसके कारण उड़ानों के पूरे शेड्यूल पर असर पड़ा।
विज्ञापन


इंडिगो की जोधपुर और देहरादून की फ्लाइट हुई कैंसिल
एयरपोर्ट से शुक्रवार को जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की जोधपुर और देहरादून की फ्लाइट कैंसिल हो गई। इनमें नोएडा एयरपोर्ट से देहरादून जाने वाली फ्लाइट संख्या-7644 और जोधपुर की फ्लाइट संख्या-7675 शामिल हैं, जबकि एयरपोर्ट पर आने वाली जोधपुर की विमान संख्या-7676 और देहरादून की विमान संख्या-7645 शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें