इंडिगो ने मुंबई और श्रीनगर के लिए शुरू की है विमान सेवा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस ने श्रीनगर के साथ ही मुंबई की उड़ान सेवा भी शुरू कर दी है। अभी तक एयरपोर्ट से श्रीनगर की कनेक्टिंग फ्लाइट ही उड़ रही थी जिसके लिए यात्रियो को ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ता था। इसके साथ ही उन्हें श्रीनगर पहुंचने में समय भी ज्यादा लगता था।
श्रीनगर जाने वाले इंडिगो के विमान का शेड्यूल टाइम सुबह 10 बजे का था। सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विमान ने 9:55 बजे एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए उड़ान भरी। डायरेक्ट विमान से सफर करने वाले यात्री सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में ही जम्मू तक पहुंच जाएंगे। डायरेक्ट उड़ान से कम समय में हो रही सस्ती यात्रा श्रीनगर की डायरेक्ट उड़ान के लिए शुक्रवार को टिकट 12,253 रुपये था। जबकि शनिवार की उड़ान के लिए यह टिकट और कम हो गया और 11 हजार रुपये हो गया। वहीं चंडीगढ़ और जम्मू होकर श्रीनगर जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट 17 से 20 हजार रुपये तक है।