नोएडा। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर शुक्रवार को 5,161 चालान काटे। इसमें मैनुअल 2149 और आईएसटीएमएस कैमर के जरिए 3012 वाहनों के चालान काटे गए। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलमेट नहीं पहनने पर 1589, गलत साइड से गाड़ी चलाने पर 305, फॉल्ट नंबर प्लेट पर 298, नोपार्किंग पर 473, ओवर स्पीड पर 428 और इंश्योरेंस नहीं होने के मामले में 324 चालान काटे गए। इस दौरान 19 वाहन भी किए गए। यातापुलिस ने हल्द्वानी-कुलेसरा मार्ग पर चालकों व जनसामान्य को नकली हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात के नियमों व संकेतों के प्रति जागरूक किया। ब्यूरो