फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औद्योगिक क्षेत्रों में पीएसी के साथ किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना और ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस और पीएसी बल ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। यह मार्च कस्बा कासना के साथ-साथ लुक्सर, सिरसा, डाढ़ा और लडपुरा गांवों में निकाला गया। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी पुलिस बल ने पैदल गश्त की।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल व ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के फ्लैग मार्च लगातार किए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें