संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चंद्रगहण के कारण रविवार को दोपहर 12.57 बजे से सूतक लग जाएगा। सभी मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। भारत में दिखने वाले चंद्रग्रहण के चलते मंदिर में सूतक लगने के बाद बंद कपाट सोमवार की सुबह ही खुलेंगे। सात सितंबर का चंद्रग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा, जोकि 1:26 बजे खत्म होगा।
चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले और सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित षष्ठी बल्लव ने बताया कि रविवार को मंदिर के कपाट 12:57 बजे बंद हो जाएंगे और सोमवार सुबह 4 बजे खुलेंगे। इसी तरह श्री खाटू श्याम मंदिर, श्री गीता मंदिर सेक्टर-14, रघुनाथ मंदिर सदर बाजार, अंसल टाउन के शिव मंदिर, प्रेम नगर का वैष्णो देवी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर राम नगर, सराफा बाजार का शिव मंदिर के साथ जिले के सभी मंदिरों के कपाट भी बंद होंगे।