फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच साल के बच्चे पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला, सिर में हुआ घाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल
विज्ञापन

फोटो है
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों ने सोसाइटी में रहने वाले पांच साल के सचित पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर में गहरा घाव हुआ है। घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं, घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
सचित के पिता रोहित चावला ने बताया कि बेटा दुकान से चॉकलेट लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में बैठे दो लावारिस कुत्तों ने अचानक सचित पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्चे का पैर मुंह में दबा लिया, वहीं दूसरे ने सिर पर हमला किया, जिससे बच्चा जमीन पर गिर गया। कुत्तों ने बच्चे को घसीटने की भी कोशिश की, तभी आसपास के लोगों ने भागकर कुत्तों से बच्चे को छुड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोसाइटी के निवासी किशोर कुणाल ने बताया कि कुत्ते काटने के मामले सोसाइटी में लगातार बढ़ रहे हैं। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण की ओर से भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें