फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलेक्ट्रॉनिक्स की अवधारणाओं से छात्र हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल के अटल टिंकरिंग लैब में उन्नति लर्निंग सॉल्यूशंस के सहयोग से व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 400 से अधिक छात्रों को ट्रांजिस्टर, आईआर मॉड्यूल सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स की अवधारणाओं से परिचित कराया गया। कार्यशाला के दौरान कक्षा 6 और 7 के छात्रों ने आरजीबी एलईडी, इन्फ्रारेड विकिरण आधारित पहचान प्रणाली तथा जल स्तर पहचान प्रणाली के लिए सर्किट बनाना, उन्हें डिजाइन करना और उनका प्रयोगात्मक उपयोग समझा। प्राचार्या उपासना शर्मा ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण से छात्रों में नवाचार, तार्किक सोच और तकनीकी समझ विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें