फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के पांच हजार शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस सुविधा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्त पोषित समेत शिक्षकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के मौके पर सरकार ने शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। लंबे समय से शिक्षकों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्त पोषित समेत सभी सरकारी शिक्षकों को इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से जनपद के करीब पांच हजार शिक्षकों को फायदा होगा।
शिक्षकों ने बताया कि इससे परिवार में किसी बीमारी के होने की स्थिति में अस्पताल में शुरुआती इलाज के लिए कैश की व्यवस्था की चिंता से मुक्त होना संभव हो पाएगा। इलाज के बाद बीमा के दायरे में अगर खर्च आया तो जेब पर भार भी नहीं पड़ेगा। शिक्षकों ने बताया कि योजना के तहत तीन, पांच, सात और दस लाख तक कैशलेस चिकित्सा का लाभ पति-पत्नी, दो बच्चे और आश्रित माता-पिता को मिलेगा। अलग-अलग राशि के लिए लाभार्थियों की संख्या के अनुसार प्रीमियम निर्धारित की गई है। तीन लाख तक की सुविधा के लिए पति-पति को 18500 रुपये सालाना, पति-पति और दो बच्चे के लिए 21000 रुपये सालाना जबकि पति-पत्नी, दो बच्चे और आश्रित माता-पिता के लिए 45000 सालाना प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन

कोट


सरकार से लंबे समय से कैशलेस सुविधा की मांग की जा रही थी। यदि यह संभव हो जाता है। तो अच्छा कदम है। : प्रवीन शर्मा, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन



सभी शिक्षकों को योजना के दायरे में लाना शानदार कदम है। शिक्षक दिवस पर इससे अच्छा तोहफा नहीं हो सकता। - अर्चना पांडेय, कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर


शिक्षकों के लिए सरकार का बेहतर कदम है। कैशलेस सुविधा मिलने से शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। - अनिल सिंह,जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें