फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिशन शक्ति के तहत पांच हजार विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और साइबर बुलिंग से बचाव के तरीके बताए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया। इसमें करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के खतरों और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति और एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रक्षित टंडन ने फिशिंग, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और संदेशों से सतर्क रहने तथा निजी और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतने पर जोर दिया।
साइबर हेल्प डेस्क ने दूर की शंकाएं : कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। संबंधित थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों ने उदाहरणों के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों को डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
विज्ञापन

डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाना है। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें