ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल में 30 और 31 अक्तूबर को सैनफोर्ट स्पोर्ट्स कार्निवल आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना है। कार्निवल के पहले दिन कराटे, बॉक्स क्रिकेट और खो-खो के मुकाबले होंगे। दूसरे दिन स्केटिंग, फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। कोच जुगनवीर सिंह ने बताया कि आयोजन के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। खेलों के जरिए विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।