नोएडा। गर्मी के साथ ही डेंगू, मलेरिया का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में नौ हॉट स्पॉट चिह्नित कर निगरानी शुरू कर दी है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुतिकीर्ति वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष डेंगू के जिले में नौ हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए थे और अबतक यही हैं। इनमें बरौला, भंगेल, सदरपुर, कासना, सूरजपुर, छलेरा, सलारपुर, किशोरपुर और जारचा गांव शामिल हैं। यहां पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) पहुंच रही है। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक शहरी क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में जो हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं इनमें दो गांव शामिल हैं और अन्य शहरी क्षेत्र में आने वाले ब्लॉक व सेक्टर हैं।
डीएमओ ने बताया कि चार ब्लॉक में चार रैपिड रिस्पॉन्स टीम और पूरे जिले के लिए एक अलग टीम तैनात की गई हैं। एक टीम में करीब चार लोग एक मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक हेल्थ सुपरवाइजर या मलेरिया इंस्पेक्टर शामिल होते हैं। जब डेंंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगेगी तो शहरी क्षेत्र के लिए 15 टीम बनाई जाएंगी और शहर में भी हॉट स्पॉट बन जाएंगे। ब्यूरो