फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर व अन्य स्टाफ को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई का तीसरा स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस दौरान संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर व अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि (लखनऊ) के उपकुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने संस्थान में उच्चस्तरीय शोध की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थान की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की और उन्होंने संस्थान की विगत वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आने वाले वर्षों के लिए कार्य योजना की रूपरेखा भी साझा की।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ पीजी छात्र डॉ. प्रवेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका डॉ. सुमी नंदवानी, सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग अधिकारी (डॉ. एके सिंह पुरस्कार) से दीप्ति सिंह को सम्मानित किया गया। रेडियोलॉजी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. संगीता त्रिपाठी और शोध कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. दिनेश साहू के साथ ही रंजना थापा और विष्णु शुक्ला सहित अन्य कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संस्थान को दान देने वालों में अलख पांडेय, अखिल चंद्रा, शोभा तुली, लक्ष्मीनारायण ट्रस्ट, गिरीश नायक को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता और डॉ. उषा बिंदल भी मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें