फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी का पांच बाइकें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने बाइक चोरी के एक आरोपी को नई सब्जी मंडी के पास से वीरवार को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की पांच बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान उग्राखेड़ी गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर नई सब्जी मंडी के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहानेबाजी करने लगा। पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक एक अक्तूबर को देवी मंदिर के पास से चोरी करने बारे में स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में बबैल गांव निवासी जयकुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। गहनता से पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने चोरी की चारों बाइक ऊन मंडी में छुपा कर खड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी चारों बाइक बरामद की। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना शहर, थाना माडल टाउन, थाना चांदनी बाग व थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें