फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी का लोहा बेचने जा रहे पांच कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का लोहा बेचने जा रहे पांच कबाड़ी गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने चोरी का लोहा बेचने जा रहे पांच कबाड़ियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रिक्शा और भारी मात्रा में लोहे और एल्युमीनियम का सामान बरामद किया है। आरोपी विभिन्न कंपनियों से कबाड़ बीनने के दौरान मौका पाकर लोहे का सामान चोरी कर लेते थे और उसे जंगल में छिपाकर रखते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान केसीसी कॉलेज के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि चार-पांच कबाड़ी एक रिक्शा में चोरी का लोहा भरकर टी-सीरीज कंपनी के पास स्थित खाली पड़े जंगल की पगडंडी से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में रिक्शा चालक ने अपना नाम अनस निवासी बुलंदशहर बताया। उसके साथ बाबुद्दीन, हासिम, नासिर मलिक और नईम निवासी बुलंदशहर को भी गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें