फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीर्थनगरी में पांच क्विंटल पनीर पकड़ा

Mon, 27 Oct 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में श्यामपुर फाटक के पास हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ के नंबर की कार और मोटरसाइकिल से करीब पांच क्विंटल पनीर की खेप पकड़ी। वैन और मोटरसाइकिल को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने दोनों वाहनों में मौजूद पनीर के दो सैंपल भरे।
विज्ञापन




रविवार सुबह हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश मेरठ नंबर की एक मारुति वैन और एक मोटरसाइकिल में नकली पनीर ऋषिकेश की ओर लाया जा रहा है। बताए गए नंबर के आधार पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर फाटक के पास उक्त मारुती कार को पकड़ लिया।

जब कार्यकर्ताओं ने कार की जांच की तो पांच से अधिक नीले ड्रमों के अंदर पनीर रखा था। इन ड्रमों से बदबू भी आ रही थी। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार, मोटरसाइकिल और तीन सप्लायरों को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन




पुलिस की सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक संतोष सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार और मोटरसाइकिल से एक-एक सैंपल लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी नकली डेयरी उत्पाद, तेल और मसालों की खेप पकड़ी जा चुकी हैं। खाद्य सुरक्षा की सैंपल भरने की कार्रवाई रस्म अदायगी जैसे होती है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से तीर्थनगरी में नकली पनीर आपूर्ति करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

-



कोट-

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलवाया गया। पनीर के सैंपल भरवाए गए। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। - कैलाश चंद्र भट्ट, कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश
विज्ञापन




-

कोट-



-कार और मोटरसाइकिल में मिले पनीर के एक-एक सैंपल भरा गया। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया है। - संतोष सिन्हा, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें