फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चालों के चक्रव्यूह में दम दिखाने उतरेंगे पांच खिलाड़ी

विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर जिला ओपन शतरंज चैंपियनशिप के समापन में चयनित खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
- सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पांच शतरंज खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए दिखाई देंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिले में आयोजित हुई ओपन जिला शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। चयनित होने पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित ओपन जिला शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शीर्ष पांच स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो दिवसीय इस में जिले के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सात राउंड में आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। हर राउंड में खिलाड़ियों को अपनी चालों के जरिए प्रतिद्वंद्वी को मात देने के साथ बेहतर प्रदर्शन की चुनौती का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने धैर्य, एकाग्रता और रणनीति के दम पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इनमें अनय अग्रवाल, अभिनव जायसवाल, राजवर्षन बालाजी, वेदिक गुप्ता और विहान सिन्हा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें