फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: विभिन्न जगहों पर पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत

Sat, 10 Jul 2021 01:10 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नोएडा

सार

थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय दीपक कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है, व्यक्ति की उम्र 55वर्ष के करीब है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय दीपक कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के पास नहर में एक महिला का शव पुलिस को मिला है। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि चिटैहरा गांव के पास गंग नहर में एक शव दिखाईं दे रहा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें