नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीज ठीक हो गए। अब तक कुल मरीजों की संख्या 596 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 12 है।
जिले में आए कोरोना के 5 नए मामले में खोरी कलां, औथा, तावडू, फिरोजपुर झिरका व जफराबाद से हैं। वहीं ठीक हुए सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में बीते सप्ताह से कोरोना के मामलों में कमी आई है, जोकि जिले के लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर पूरी कोशिश कर रहा है। विभाग द्वारा लगातार लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच की जा रही है। संक्रमिताें के संपर्क में आने वाले लोगों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। वर्तमान में जिले में कोरोना के 52 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 532 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 18032 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 12018 लोगों का समय पूरा हो चुका है। अब तक 17009 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 16149 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वहीं 173 की रिपोर्ट आनी बाकी है।