चेयरमैन की ऑनलाइन मीटिंग से अनुपस्थित रहने पर पांच अधिशासी अभियंताओं का तबादला
नोएडा। नोएडा जिले में तैनात पांच अधिशासी अभियंताओं का तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई यूपीपीसीएल के चेयरमैन की ऑनलाइन मीटिंग में अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिन अभियंताओं का तबादला हुआ है, उनमें अधिशासी अभियंता प्रथम शिवम त्रिपाठी, द्वितीय सौरभ पांडेय, अधिशासी अभियंता विशाल, ग्रेनो के राहुल शर्मा और अधिशासी अभियंता पंचम शैलेश शर्मा शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि यह मीटिंग महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति और कार्य योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। मीटिंग में इन अभियंताओं की अनुपस्थिति को कार्य के प्रति लापरवाही माना गया। अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
---
रणजीत मिश्रा