फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 5 नए मामले और सामने आए हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 191 हो चुकी है। वहीं सोमवार को चार मरीज इलाज के दौरान स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को आए पांच मामले रानिका, पिनगवां, पुन्हाना व तावडू के हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट कर दिया गया है जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर जांच की जा रही है। विभाग की टीमें लगातार लोगों की जांच में जुटी हुई हैं। प्रतिदिन नए केस सामने आने पर उनके संपर्क में आए लोगों की भी विभाग द्वारा जांच की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि जिले में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस ओर विभाग द्वारा पूरी तरह से संज्ञान लिया जा रहा है। लोगों की जांच प्रतिदिन की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की जांच विभाग करने में जुटा हुआ है। जिले में कोरोना के अब 31 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 160 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 8894 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। जिनमें से 7797 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। शेष 1197 लोग फिलहाल निगरानी में हैं। वहीं अब तक 7883 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 7582 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 91 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें