फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ शुरू हुआ कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ शुरू हुआ कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। लंबे समय से मांगों को उठा रहे कर्मचारियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पालिका सफाई कर्मियों और दमकल कर्मियों ने नगर पालिका परिसर में दो दिवसीय विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के खंड प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का जानबूझ कर शोषण कर रही है। जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक किसी न किसी रूप में सरकार विरोधी हड़ताल जारी रखी जाएगी। मुकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है। सफाई कर्मचारियों की नियमित करना, नई भर्ती, सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त आधुनिक उपकरण उपलब्ध करानं, पंजाब की तर्ज पर वेतन देने, 8 घंटे ड्यूटी, साल में दो बार ड्रेस देना आदि मांगों के अलावा कुछ छोटी मांगें भी कई बार सरकार ले समक्ष रखी गई हैं। लेकिन पिछले 6 वर्षों में अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए अनेक बार धरना-प्रदर्शन किया गया। हर बार सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन देकर आंदोलन खत्म करवा दिया गया। वहीं सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर हर विभाग को निजीकरण की ओर धकेल रही है, लेकिन कर्मचारी पूरी तरह से लामबंद हैं। यदि दो दिन में मांग पूरी नहीं की गई तो आगे और भी बड़ी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें