फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य विद्यालय बॉक्सिंग स्पर्धा में उतरेंगे जिले के पांच मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पांच मुक्केबाज राज्य विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच लगाते हुए नजर आएंगे। इनका चयन मंडलीय माध्यमिक विद्यालय बॉक्सिंग स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें जिले के मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण समेत छह पदक हासिल किए। उन्होंने हाल ही में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। उसी के आधार पर उनका चयन मेरठ मंडल टीम के लिए हुआ था।
विज्ञापन





बुलंदशहर के खुर्जा स्थित एएसके रिफाहे आम इंटर कॉलेज में 10 से 12 सितंबर तक 69वीं, मंडलीय विद्यानलय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक व बालिका वर्ग में जिले के बॉक्सर 66 किग्रा भार वर्ग में कृष भाटी, 34 किग्रा में युवराज, 50 किग्रा में आयन, 40 किग्रा में अंश, 70 किग्रा में जिया ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। पांचों मुक्केबाज 20 से 24 सितंबर तक मुरादाबाद में आयोजित होने वाली राज्य विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, 32 किग्रा में अनमोल ने रजत पदक हासिल किया। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने बताया कि सभी विजेता बॉक्सर दादरी के सादोपुर गांव स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार से गुर सीखते हैं। पदक जीतने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें