फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सात स्थानों पर स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार स्वास्थ्य जांच शिविर भी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा तोहफा दिया गया। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व एचडी कुमारस्वामी और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा व प्रवेश वर्मा ने एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा के साथ मिलकर पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। साथ ही, सात स्थानों पर स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार स्वास्थ्य जांच शिविर भी शुरू किए गए।
विज्ञापन

एनडीएमसी के बाबर रोड स्थित केंद्र का उद्घाटन करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी को जनसेवा का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य व सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री की पहल ऐतिहासिक है। धर्म मार्ग स्थित केंद्र का उद्घाटन करते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह कदम महिलाओं और परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुधार का नया अवसर है। वहीं, मंत्री सिरसा ने कहा कि केंद्र से मिले 1.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को भी सेवा पखवाड़ा के तहत गति दी जाएगी। प्रवेश वर्मा ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग शिविरों में पहुंचकर लाभ उठाए। एनडीएमसी अध्यक्ष ने बताया कि यहां कैंसर, एनीमिया, टीबी आदि की जांच के साथ पोषण, आयुष्मान, आभा व पीएम-जय पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें