फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेट्रोल पंप पर पहले चाबी व मोबाइल छीना, फिर कार लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात बदमाशों ने युवक का मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद पीड़ित की फॉर्च्यूनर कार गायब हो गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-68 निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 30 जून की रात फॉर्च्यूनर में डीजल भरवाने के लिए वह पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान एक अन्य कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार कुछ युवक उनके पास आए और मोबाइल फोन और वाहन की चाबी छीनकर भाग गए। उनका पीछा करने के बाद राजकुमार पेट्रोल पंप पर लौटे तो उनकी फॉर्च्यूनर भी वहां नहीं थी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीडि़त के बयान में कुछ विरोधाभास सामने आया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें