फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले रजिस्ट्री, फिर एओए की बारी, विरोध के आगे झुका बिल्डर प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 एवेन्यू में जीबीएम रद्द, फ्लैटों का मालिकाना हक मिलने तक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के खिलाफ लामबंद हुए निवासी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फ्लैट खरीदने के लिए पूरी रकम चुकाने के बाद भी रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे निवासियों ने अब बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित 14 एवेन्यू सोसाइटी में शनिवार को रजिस्ट्री की मांग को लेकर निवासियों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बिल्डर प्रबंधन की ओर से प्रस्तावित जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) का विरोध किया गया। निवासियों के मुताबिक, विरोध के बाद प्रबंधन ने बैठक रद्द कर दी। निवासियों ने साफ कहा कि पहले फ्लैटों की रजिस्ट्री कराकर कानूनी मालिकाना हक दिया जाए, उसके बाद ही अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


बिल्डर और प्राधिकरण के बीच फंसे निवासी
निवासी अविनाश ने बताया कि रजिस्ट्री के संबंध में बिल्डर प्रबंधन और संबंधित प्राधिकरण के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि प्राधिकरण को बिल्डर की ओर से भुगतान किए जाने के बाद ही रजिस्ट्री संभव होगी। ऐसे में निवासियों ने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें अपने फ्लैटों का मालिकाना हक पाने के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा । निवासियों ने बताया कि पिछले मंगलवार को बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक में भी रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया गया था। अब उनकी मांग है कि प्रबंधन केवल आश्वासन देने के बजाय बकाया भुगतान, रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसे पूरा करने की निश्चित समय-सीमा स्पष्ट करे। एओए गठन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन रजिस्ट्री को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। जीबीएम रद्द होना उनकी मांग का समाधान नहीं है। जब तक रजिस्ट्री नहीं होती, तब तक वे एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें