फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसिफिक स्पोर्ट्स लीग में मेजबान स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित पैसिफिक स्पोर्ट्स लीग (पीएसएल)-2026 में मेजबान स्कूल ने फुटबाल और बास्केटबाल में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 50 से अधिक स्कूलों के 900 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच खेलों शतरंज, बैडमिंटन, फुटबाल, बास्केटबाल और योग में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल ने फुटबाल के अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 वर्गों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। वहीं, अंडर-13 बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता में भी स्कूल की टीम चैंपियन बनी। इसके अलावा खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, शतरंज, योग और बालिका बास्केटबाल में भी पोडियम स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देना था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें