-सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन तीन अगस्त से शुरु होगा
-ऑनलाइन फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरु किए गए तीन नए बीटेक प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में दाखिले के लिए पहली सीट आवंटन सूची आज (दो अगस्त) को जारी होगी। सीट का आवंटन होने के बाद सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन तीन अगस्त से पांच अगस्त तक होगा। जबकि दूसरी सूची 14 अगस्त को जारी होगी।
बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए तीन राउंड होंगे। तीसरे राउंड की सूची 23 अगस्त को जारी होगी। सीटें खाली रहने पर और सीट आवंटन के लिए और राउंड भी किए जा सकते हैं। पहली सूची के तहत एससी, एसटी श्रेणी के छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन सात से आठ अगस्त तक होगा। जबकि पीडब्लयूबीडी, कश्मीरी विस्थापित, अनाथ, एकल कन्या श्रेणी के दस्तावेजों का सत्यापन 09 अगस्त को होगा। सत्यापन होने के साथ ही छात्र फीस का भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन फीस का भुगतान 10 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक किया जा सकेगा। वहीं यदि सीट को लेकर संतुष्ट नहीं है तो छात्र अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। सीट को अपग्रेड करने की सुविधा 11 से 12 अगस्त तक शाम पांच बजे तक मिलेगी।
दूसरी सूची के तहत सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 अगस्त से 17 अगस्त तक होगा। एससी, एसटी श्रेणी, पीडब्लयूबीडी, कश्मीरी विस्थापित, अनाथ, एकल कन्या श्रेणी के दस्तावेजों का सत्यापन 18 व 19 अगस्त को होगा। इस सूची के तहत ऑनलाइन फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक है। इस सूची के बाद 21 अगस्त से 21 अगस्त तक छात्रों को मिड एंट्री व सीट को अपग्रेड करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद तीसरी सूची 23 अगस्त शाम पांच बजे जारी होगी। सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी के छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 25 अगस्त को होगा। एससी, एसटी श्रेणी, पीडब्लयूबीडी, कश्मीरी विस्थापित, अनाथ, एकल कन्या श्रेणी के दस्तावेजों का सत्यापन 26 अगस्त को होगा। ऑनलाइन फीस का भुगतान 27 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक किया जा सकेगा। छात्रों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक है।