फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नियमों को जानें, फिर बनाएं नए साल पर घूमने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले नियमों को जानें, फिर बनाएं नए साल पर घूमने की योजना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (नेहा शर्मा)। 25 दिसंबर से लगातार तीन दिन की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। शुक्रवार को क्रिसमस के बाद शनिवार और रविवार को भी छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही नए साल के जश्न का खुमार भी लोगों पर चढ़ने लगा है। करीब एक साल से कोरोना से जूझ रहे लोग शहर से बाहर जाकर नया साल मनाने की सोच रहे हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के कारण विदेश यात्रा पर तो नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन देश के ही दूसरे राज्यों में घूमने की योजना बना रहे हैं। कोरोना काल में दूसरे राज्यों में जाने से पहले वहां के नियमों को जानना बेहद जरूरी है। ऐसा न हो कि आप नियमों की अनदेखी करें और बॉर्डर से ही वापस होना पड़े। महामारी को देखते हुए कई राज्य पर्यटकों को तभी प्रवेश दे रहे हैं, जब उनके पास कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट है। इसके बाद भी वहां सामाजिक दूरी और मास्क जैसे नियमों का पालन करना भी आवश्यक है। उत्तराखंड में नैनीताल और मसूरी, अंडमान निकोबार, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा। वहीं, जिन राज्यों में रिपोर्ट नहीं मांगी जा रही है, वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
अपने वाहन से जा रहे हैं लोग
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडस वेकेशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रोहित ने बताया कि लोग ऐसी जगह को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां वो अपने वाहन से जा सकें। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जयपुर जैसी जगहों को तरजीह दे रहे हैं। जयपुर हाईवे पर बहुत सारे रिजॉर्ट बने हैं। बहुत से युवाओं ने वहां पर बुकिंग कराई है, ताकि न्यू ईयर को यादगार बना सकें। यहां पर रुकना बहुत महंगा भी नहीं है। यहां 2500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रिजॉर्ट की बुकिंग शुरू है। यहां अपने वाहन से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

गोवा और अंडमान में ले सकेंगे विदेश का मजा
बहुत से लोग नया साल मनाने के लिए थाइलैंड, बाली आदि जगहों पर घूमने जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में गोवा और अंडमान निकोबार में समुद्र किनारे विदेश का मजा ले सकते हैं। हालांकि, न्यू ईयर की वजह से टिकट महंगे हो गए हैं। जहां आप 10 से 15 हजार में हिमाचल और उत्तराखंड अच्छे से घूम सकते हैं। वहीं, गोवा में घूमने के लिए 25 से 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जबकि, अंडमान का खर्चा और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी के दर्शन को भी कोविड रिपोर्ट जरूरी
डायरेक्टर टूरिज्म जम्मू विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो कोविड रिपोर्ट साथ ले जाना अनिवार्य है। 48 घंटे पहले की रिपोर्ट मान्य है। जिन लोगों के पास रिपोर्ट नहीं होगी, उनका कटरा में टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें आगे भेजा रहा है।
टूरिज्म विभाग से मिली जानकारी के अनुसार
- महाराष्ट्र जाने के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट चाहिए।
- उत्तराखंड में नैनीताल और मसूरी जाने के लिए रिपोर्ट अनिवार्य है।
- राजस्थान जाने के लिए टेस्ट रिपोर्ट नहीं चाहिए।
- गोवा जाने के लिए टेस्ट कराना अनिवार्य नहीं है।
- सिक्कम की वादियों में घूमने के लिए रिपोर्ट अनिवार्य नहीं है।
- अंडमान निकोबार जाने के लिए टेस्ट कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें