फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वांछित अपराधी को पुन्हाना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अपराधी पर 5000 रुपये का इनाम है। थाना फिरोजपुर झिरका के उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश ने जानकारी दी कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हसब निवासी आलीमेव पर राजस्थान पुलिस ने इनाम रखा है। सूचना पर सहायक उप-निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर दबिश देकर हसब को पलवल जिले में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में हसब ने बताया कि फिरोजपुर थाने में दर्ज मुकदमे में वह काफी समय से फरार चल रहा था। इसके अलावा एक लूट का मुकदमा तावडू में और एक डकैती का मुकदमा थाना ताहेला जिला अलवर, राजस्थान में उसके खिलाफ दर्ज है। सत्य प्रकाश ने बताया कि आरोपी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें