फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेसीबी संचालक पर बदमाशों ने चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
-बदमाशों की कार सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। जुनैदपुर की कोठी पर बृहस्पतिवार देर रात एक जेसीबी संचालक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पीड़ित इस हमले में बाल-बाल बच गया। हालांकि, गोली जेसीबी के शीशों में लग गई, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। जेसीबी चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
कनारसी गांव निवासी कृष्ण नागर के बताया कि वह जुनैदपुर कोठी के पास रहता है। रोजाना की तरह काम से लौटकर घर पर था। देर रात जुनैदपुर गांव की तरफ से एक बिना नंबर की कार में सवार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग कर दी। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों की कार पर पर नंबर प्लेट नहीं थी। साथ ही अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कार में सवार लोगों की संख्या की भी जानकारी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-
दीपक शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें