नोएडा। जिले में शुक्रवार को डेंगू के नौ मामले सामने आए। मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि अब कुल मरीजों की संख्या 241 हो गई है। विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। पानी भरा होने या लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ब्यूरो