फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिलेंडर से लगी आग, तीन झुग्गियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर से लगी आग, तीन झुग्गियां जलीं
विज्ञापन


- बहलोलपुर में हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं ,अग्निशमन विभाग की टीम से पहुंचने से पहले ही लोगों ने बुझाई आग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बहलोलपुर स्थित झुग्गी में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर से आग लग गई। आग से तीन झुग्गियां जल गईं। रविवार सुबह हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम पुहंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझा लिया था।

बहलोलपुर गांव में एक खाली प्लॉट में दर्जनों झुग्गियां बनाकर लोग रहते हैं। इनमें ज्यादातर बिहार, प.बंगाल और झारखंड निवासी हैं। रविवार सुबह सात बजे के करीब एक झुग्गी में गैस पर खाना बन रहा था। गैस लीकेज के कारण झुग्गी में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तीन झुग्गियों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जब अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंची तब आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे का कहना है कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग के कारण झुग्गियों में रखा सामान को नुकसान हुआ है। झुग्गियों में रखे कपड़े, बर्तन, कुछ नोट समेत अन्य सामान जल गया। इस हादसे के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने झुग्गियोंं में रहने वाले लोगों को सिलेंडर की आग को बुझाने की जानकारी दी और लोगों को अग्निशमन सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें