फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कार ने पांच गायों को मारी टक्कर, तीन मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने पांच गायों को मारी टक्कर, तीन मरी
विज्ञापन

- सेक्टर-42 की घटना, एयरबैग खुलने के चलते बचा चालक
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-42 में तेज रफ्तार कार सवार ने सड़क पर पांच गायों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें तीन गायों की मौत हो गई और दो घायल हो गईं। इनका इलाज चल रहा है। वहीं कार में हादसे के वक्त एयरबैग खुलने से चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और कार्रवाई को लेकर शिकायत दी।

क्रेटा कार सवार रवि आनंद रविवार सुबह पांच बजे अपनी सेक्टर-42 में जा रहा था। तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पांच गायों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इनमें तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। टक्कर के बाद कार तीन बार पलट गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। हालांकि पुलिस ने दो घंटे बाद ही पकड़ लिया। युवक सोलर पैनल का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर चालक पर कार्रवाई की मांग की। एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने लोगों को समझाकर कर लौटाया। मामले में गौ चेतना शोध अनुसंधान संघ ट्रस्ट ने कोतवाली सेक्टर-39 में शिकायत दी गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने कार की तेज रफ्तार व अचानक आए मोड़ को कारण बताया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें