गांव राहुल नगर में घर में लगी आग से जलता सामान। स्रोत ग्रामीण
पूरनपुर। रसोई गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से व राहुलनगर निवासी श्रमिक ठेकेदार गौरंग के घर शनिवार को आग लग गई।
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। गौरंग अविवाहित है और परिवार से अलग रहता है। क्षेत्र के मजदूरों को दूसरे प्रदेशों में मजदूरी के लिए ले जाने का कार्य करता है। सुबह वह घर में चाय बना रहा था। सिलिंडर का पाइप लीक होने से उसके घर में आग लग गई। शोर-शराबा पर गांव के तमाम लोग आग बुझाने को एकत्र हुए।
प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि आग से गौरंग के घर में रखी 13 हजार की नकदी, स्कूटी, पंखा, कूलर, लाही, धान आदि जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी गई है। संवाद