फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अशोक कुमार झा की अध्यक्षता में हुई ड्रिल में डॉक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके बताए गए।



एशियन फायर सर्विसेज के प्रबंधक विवेक तोमर ने अस्पताल कर्मियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के संचालन और सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल में लगे फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर और फायर होज सिस्टम के इस्तेमाल की प्रक्रिया भी समझाई। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. असद महमूद ने अग्निशामक यंत्र चलाकर कृत्रिम आग बुझाने का प्रदर्शन किया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने भी आग बुझाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित मॉक ड्रिल से कर्मचारियों की आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होती है और जनहानि की आशंका को कम किया जा सकता है। इस दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. अरविंद कुशवाहा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज समेत अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें