फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेयरहाउस में आग लगने से एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
वेयरहाउस में भीषण आग से एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख-दमकल की बीस गाडि़यों ने छह घंटे में आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर बिजली घर के समीप एक कंपनी के वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की करीब 20 गाड़ियां को लगाया गया। आग लगने से वेयरहाउस में करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। करीब छह घंटे में आग पर काबू पाने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर बिजली घर के समीप रेंटो मोजो कंपनी का वेयरहाउस बना है। वेयर हाउस में सोफा, बैड गद्दे, फ्रिज, कूलर, एसी आदि समान भारी संख्या में भरा हुआ था। गोदाम से ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सामान भेजे जाने का काम किया जाता है। मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे धुआं निकलना शुरू हुआ। वेयरहाउस में एक गार्ड तैनात था। धुआं निकलने पर जब तक गार्ड कुछ समझ पाता तब तक आग फैलनी शुरू हो गई। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए आना शुरू हो गईं। इसी दौरान तेज आंधी भी चलना शुरू हो गई। आंधी चलने के चलते हवा से आग पूरे वेयरहाउस में फैल गई। आग बुझाने के लिए ईकोटेक फायर स्टेशन, दादरी एवं गौर सिटी यूनिट भी मौके पर पहुंच गईं। करीब 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग बुझाने में करीब 6 घंटे लग गए। हादसे में वेयरहाउस में रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के अन्य कारणों का पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें