फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। शहर के पुन्हाना-नगीना रोड पर हिम्मतराय अस्पताल के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर में रविवार आग लग गई। हादसे में लियाकत अली का दुकान के बाहर रखा एसी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां से गुजर रही बिजली की तारों की वजह से एक महीने पहले ही दुकानदार लियाकत अली के चचेरे भाई की करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पीड़ित लियाकत अली का कहना है कि पुन्हाना रोड पर उसकी पुराने फ्रिज, कूलर, एसी और फर्नीचर की दुकान है। दुकान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर है। यहां पर बिजली की तारों में अक्सर आग लग जाती है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से इन्हें यहां से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें