तावडू। उपमंडल के गांव कलवाड़ी में एक खेत में बृहस्पतिवार देर रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे बाजरे की पुंज जल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित सरजीत ने बताया कि उसने अपने खेत में एक जगह पर लगभग 12 एकड़ में बाजरे की इकट्ठी की हुई पुंज रखी थी। देर रात आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे तो देखा कि फसल पूरी तरह से जल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड चालाक जाकिर ने बताया कि हालांकि आग से फसल पूरी तरह से जल गई, लेकिन गनीमत रही कि जानमाल की हानि नहीं हुई। ग्राम पंचायत और पूर्व सूबेदार मेजर लालचंद आर्य ने प्रशासन से पीड़ित किसान के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।