फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, तीन झुलसे
विज्ञापन

- बरौला की घटना, तीनों का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बरौला गांव में खाना बनाते समय बृहस्पतिवार शाम को सिलिंडर से गैस लीक होने से कमरे में आग लग गई। आग लगने से तीन लोग झुलस गए। तीनों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। तीनों कमरे में लगी आग को बुझाने के दौरान झुलस गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने आग को बुझा दिया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

बरौला गांव में एक कमरे में तीन चार युवक एक साथ किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम को कमरे में सभी खाना बना रहे थे। इस दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और पाइप लाइन में आग लग गई। देखते ही देखते कमरे में आग फैल गई। आग लगते ही वहां मौजूद युवकों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान आग की चपेट में आकर तीन युवक मामूली रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान अनु पुत्र रामवीर (19 वर्ष), शिवम पुत्र दुर्गेश (18 वर्ष) और शनि पुत्र रामविलास (26 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि गैस पाइप लाइन में लीकेज के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें