मरीमात मंदिर परिसर में दुकानों में लगी आग से उठती लपटें।
- फोटो : मरीमात मंदिर परिसर में दुकानों में लगी आग से उठती लपटें।
बौंडी। शहर के मरीमाता मंदिर परिसर में स्थित दो दुकानों में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान बर्तन की एक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। करीब तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
शहर के गोलवाघाट स्थित मरीमाता मंदिर के परिसर में बर्तन, मिठाई, पूजन सामग्री आदि की आधा दर्जन से अधिक दुकानों का संचालन होता है। सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से दो दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप लेते हुए बर्तन की दुकान समेत एक अन्य दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष योगेंंद्र प्रसाद ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
मौके पर पंहुची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बर्तन की दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं दूसरी दुकान को भी हल्का नुकसान हुआ है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लगी थी। आग में इस्लामुद्दीन की बर्तन की दुकान जली है, जबकि बगल में छोटू की भी दुकान आग की चपेट में आई करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।