फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
- दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर के पास ही कई कारें खड़ी थीं। गनीमत रही कि उनमें आग नहीं लगी। निवासियों की सूचना पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग के कारण कई घंटों तक सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


कपिल ने बताया कि सोसाइटी में कई ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। सुबह करीब 5 बजे बारिश हो रही थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे सोसाइटी की लाइट चली गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर से कुछ ही दूरी पर लोगों के वाहन ओपन एरिया में भी खड़े थे। गनीमत रही कि वाहनों में आग नहीं लगी। निवासियों ने बताया कि वाहनों में यदि आग लग जाती तो उसे बुझाना आसान नहीं होता। वहीं, ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण सोसाइटी में कुछ देर के लिए बिजली की समस्या हुई। साथ ही, सोसाइटी में बार-बार लाइट के आने और जाने के दिक्कत बनी रही, जिसको दोपहर बाद बिल्डर प्रबंधन द्वारा ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें