ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर गांव में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों में लंबे समय से सीवर की समस्या है। 16 महीने में यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-2 इन गांवों को 130 मीटर रोड से गुजर रही मेन सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि इस पर लगभग 5.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहना है कि चारों गांव के मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने से ओवरफ्लो और सड़कों पर गंदा पानी भरने से निजात मिलेगी। ब्यूरो