फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आदर्श कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक ही परिवार के 6 लोग झुलसे, पड़ोसियों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। आदर्श कॉलोनी स्थित एक मकान में देर रात करीब एक बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसमें एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी में देर रात एक मकान में आग लग गई। हादसे के समय घर में राजेश (50), उसकी पत्नी लक्ष्मी (45), पुत्र लखन, हर्ष, ललित और पुत्री चंचल सो रहे थे। अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और लपटों से घर में फंसे राजेश और लक्ष्मी बेहोश हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान राजेश और लक्ष्मी धुएं के कारण बेहोश हो गए, जबकि अन्य परिजन झुलस गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल लक्ष्मी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें