फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए पलवल की टीम ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद की। उसकी एक दिन की रिमांड लेकर पूछताछ की गई। उसके बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता (उम्र 15-16 वर्ष) ने शिकायत में कहा कि उसके गांव का एक नाबालिग आरोपी उसे अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रहा था। 13 नवंबर 2025 को आरोपी ने फोटो डिलीट करने के बदले एक लाख रुपये मांगे। पीड़िता 80 हजार रुपये लेकर घर से निकली, तभी आरोपी अपने तीन नामजद साथियों और एक अन्य के साथ लाल स्विफ्ट कार में आया। आरोपियों ने पीड़िता को जबरन कार में बिठाया और आली रोड पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद 80 हजार नकद और सोने के आभूषण छीन लिए तथा शिकायत करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुख्य नाबालिग आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर फरीदाबाद के होम शेल्टर भेजा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें