फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बालकनी में लगी आग, कई मंजिल तक पहुंचीं लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बालकनी में लगी आग, कई मंजिल तक पहुंचीं लपटें
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-दो सोसाइटी के टावर बी-दो में हुई घटना
किसी के सिगरेट फेंकने या एसी में शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-दो सोसाइटी के टावर बी-दो के एक फ्लैट की बालकनी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। इससे एसी और अन्य सामान जल गया। मेंटेनेंस टीम ने निवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। बालकनी में सिगरेट फेंकने या एसी में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के साथ सातवें फ्लोर पर रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से मेरठ गए थे। फ्लैट पर कोई नहीं था। दोपहर करीब 12 बजे फ्लैट की बालकनी में धुआं उठने लगा। लोगों ने इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को दी। टीम के सदस्य और निवासी मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। बालकनी से आग कई मंजिल ऊपर तक पहुंची। इससे अन्य निवासियों को परेशानी हुई। मेंटेनेंस टीम ने फायर सिस्टम और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। निवासियों ने बताया कि आग फ्लैट के अंदर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें