फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी आग, चारों तरफ धुआं ही धुआं; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Fri, 05 Jul 2024 12:36 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

लाजिक्स मॉल के अंदर एक दुकान में आग लगी है। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर है।
विज्ञापन
लॉजिक्स मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में आग लगने की खबर है। आग लगने पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पूरे मॉल को खाली कराया गया है। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे हैं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लाजिक्स मॉल के अंदर एक दुकान में आग लगी । आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर है। मॉल में धुआं भर गया है, जिसे निकाला जा रहा है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि लाजिक्स मॉल के प्रथम स्थल स्थित एडीडास के शोरूम में आग लगी थी। जिस वक्त आग लगी उसे दौरान शोरूम बंद था। मॉल को पूरी तरह से खाली कर लिया गया है और आज को बुझा दिया गया है। आसपास की दुकानों की वायरिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मॉल के अंदर कोई फंसा हुआ नहीं है और न ही कोई घायल हुआ है। अग्निशमन विभाग की 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाई गई थी। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें