फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Greater Noida: सूरजपुर में पेंट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Tue, 03 Jan 2023 04:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग ने विकरालरूप धारण कर लिया था। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेंट्स के गोदाम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। गोदाम में थिनर पेंट्स आदि के ड्रम व डिब्बे रखे होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। उन्होंने एहतियातन आसपास की फैक्टरियों को भी खाली कराया। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक 50 मीटर के गोदाम में रखा लगभग सभी सामान जल चुका था। आग लगने का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ इंद्रपाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग सवा दो बजे सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कैमिकल फैक्टरी में आग की सूचना मिली। मौके पर जाकर पता चला कि गोदाम में भीषण आग लगी थी। गोदाम में पेंट्स के डिब्बे पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए और दमकलकर्मियों को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग ने विकरालरूप धारण कर लिया था। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अन्यथा यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था। 

दमकलकर्मियों ने आग पर आसपास की फैक्टरियों तक पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया। एफएसओ का कहना है कि कर्मचारी आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बता रहे थे। सही कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें